चित्रकूट के सोमेश ने बाक्सिंग में जीता कांस्य पदक

खेल निदेशालय के तत्वावधान में समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर में सदर विधायक अनिल प्रधान ने मण्डलों की टीमों से परिचय प्राप्त किया...

Jul 14, 2026 - 10:02
Jul 14, 2026 - 10:02
 0  4
चित्रकूट के सोमेश ने बाक्सिंग में जीता कांस्य पदक

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन

चित्रकूट। खेल निदेशालय के तत्वावधान में समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर में सदर विधायक अनिल प्रधान ने मण्डलों की टीमों से परिचय प्राप्त किया। खिलाडियों के उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। खेलने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसके बाद मुख्य अतिथि डीएम पुलकित गर्ग ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।

प्रतियोगिता में भार 46 किग्रा में विष्णु पाल सहारनपुर ने स्वर्ण मेडल, गम्भीर यादव गोरखपुर ने कास्य पदक व कृष्णा कुमार मेरठ, अदित्य राजभार वाराणसी ने कास्य पदक प्राप्त किया। 48 किग्रा में आयुष सोनकर स्पोर्ट्स हास्टल मेरठ ने स्वर्ण पदक, दिव्याशु आर्या आगरा ने कास्य पदक व अवनिश कुमार कानपुर, विमलेश यादव गोरखपुर ने कास्य पदक प्राप्त किया। 50 किग्रा में निहाल सिंह गोरखपुर ने स्वर्ण पदक, निखिल कुशवाहा प्रयागराज ने कास्य पदक व आदर्श यादव स्पोर्ट्स हास्टल मेरठ, दक्ष गोपाल लखनऊ ने कास्य पदक, 52 किग्रा में देवांश यादव आगरा ने स्वर्ण पदक, यश सहारनपुर ने कास्य पदक व करन पटेल लखनऊ, अर्श स्पोटर््स हास्टल मेरठ ने कास्य पदक, 54 किग्रा में सत्यम गुप्ता झांसी हास्टल ने स्वर्ण पदक, रूद्ध प्रताप सिंह हास्टल मेरठ ने कास्य पदक व कृष्णा कानपुर, युवराज यादव आगरा ने कास्य पदक, 60 किग्रा में अमित पाल प्रयागराज ने स्वर्ण पदक, संगम यादव हास्टल मेरठ ने कास्य पदक व गगन भारती हास्टल झांसी सक्षम अयोध्या ने कास्य पदक, 70 किग्रा में दीपक यादव झांसी हास्टल ने स्वर्ण पदक, वरनित मलिक मेरठ ने कास्य पदक व अमित वनारस साहिद बस्ती ने कास्य पदक, 80 किग्रा अभय भारती मेरठ ने स्वर्ण पदक, सुमित पाल प्रयागराज ने कास्य पदक व लक्ष्मन आगरा, चिराग सिंह मुरादाबाद ने कास्य पदक, 80 किग्रा संे अधिक में सोमेश चित्रकूट व हरदेव सिंह ने कास्य पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में निर्णायको की भूमिका में रॉबिल सिंह, अभय कुमार प्रयागराज, सोमप्रकाश शर्मा अलीगढ, गोविन्द सिंह मेरठ, संजीव दीक्षित कानपुर, विपिन कुमार आगरा, संदीप गुप्ता, शिकायत निदानकर्ता अधिकारी क्रीडाधिकारी महोबा सुनील कुमार उप क्रीडाधिकारी झासी एवं अगंद सिंह यादव, फिरोज अंसारी, हितेन्द्र सिंह, अभिषेक कुमार, प्रियम त्रिपाठी, शैलेन्द्र कुमार, श्याम सुन्दर यादव, श्रीकेशन, अख्तर हुसैन व वैभवराज सिंह रहे। अन्त में क्रीडाधिकारी अरविन्द कुमार ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का अभार व्यक्त किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0