बाँदा मे धूमधाम से निकली श्री राम की बारात बाराती जमकर थिरके

गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अयोध्या वासी मंदिर में श्री राम विवाह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर में श्री राम की भव्य बारात..

Dec 19, 2020 - 12:15
Dec 19, 2020 - 12:45
 0  1
बाँदा मे धूमधाम से निकली श्री राम की बारात बाराती जमकर थिरके

गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अयोध्या वासी मंदिर में श्री राम विवाह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर में श्री राम की भव्य बारात निकली, बारात में शामिल हुए लोगों ने नृत्य भी किया।

यह भी पढ़ें - धर्म नगरी चित्रकूट से शीघ्र शुरू होगी हवाई यात्रा, रूट हुआ तय

श्री राम विवाह से पहले उनकी बारात धूमधाम से निकली। बाजे गाजे के साथ बारात शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। राम भक्तों ने जगह-जगह मंगल आरती कर प्रभु श्रीराम से आशीर्वाद प्राप्त किया।बारात जब अयोध्यावासी मंदिर पहुंची तो विवाह उत्सव के अंतर्गत मंडप पूजन कार्यक्रम तत्पश्चात महिलाओं ने प्रांगण में मंगल गीत गाए बाद में अन्य वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुए तथा कन्या भोज व भंडारा भी कराया गया।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे : चित्रकूट से इटावा के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ़्तार

इस मौके पर कमलेश कुमार गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू ,मनोज जैन वंदना गुप्ता, रामचरण साहू अमित गुप्ता महेश गुप्ता वृंदावन बैश्यआदि लोग शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0