हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश खरे ने हासिल की ऐतिहासिक जीत

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में जिले के राजेश खरे अधिवक्ता हाई कोर्ट का वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत...

Apr 20, 2024 - 09:33
Apr 20, 2024 - 09:36
 0  2
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश खरे ने हासिल की ऐतिहासिक जीत

चित्रकूट। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में जिले के राजेश खरे अधिवक्ता हाई कोर्ट का वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर नगर पालिका की ओर से अभिनंदन स्वागत  किया गया l इस मौके पर अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, बांदा चित्रकूट कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन पंकज अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव सहित नगर पालिका परिवार ने फूल माला पहनकर स्वागत किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हाई कोर्ट में जहां अधिवक्ताओं की संख्या लाखों में है और विभिन्न जाति धर्म के लोग वहां हैं ऐसी जगह पर हमारे जिले के अधिवक्ता राजेश खरे ने ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीतकर अपने जिले का अपनी योग्यता का परचम लहराया है। वही पंकज अग्रवाल ने कहा कि राजेश खरे विद्यार्थी जीवन से ही सामाजिक मुद्दों को लेकर आंदोलन किया करते थे, वह अपने संघर्ष के बदौलत ही हाई कोर्ट में चुनाव लड़कर जीत का परचम लहराया और चित्रकूट का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़े : झांसी : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई लूट का खुलासा, पांच गिरफ्तार

अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि राजेश भाई शुरू से ही संघर्षील रहे हैं हमें इतनी उम्मीद नहीं थी कि वह हाई कोर्ट में भी अपना नाम कमाएंगे। आज उनकी सफलता से पूरा जिला गौरवान्वित है। उन्होंने  वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव जीता है, यह पद अध्यक्ष के बाद बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इतना ही नहीं हमारे नगर पालिका के जितने भी मुकदमे हैं। हाई कोर्ट में राजेश खरे अधिवक्ता के रूप में पैरवी करते हैं, अब तक लगभग 30 - 40 मुकदमें उनकी परवी से नगर पालिका जीती है, अभी 8- 10 मुकदमे पेंडिंग चल रहे हैं। उम्मीद है उनकी पैरवी से हमारी नगर पालिका उनमें भी जीतेगी और नगर पालिका नगर के विकास में उनके सहयोग से आगे बढ़ेगी। 

यह भी पढ़े : चित्रकूट इंटर कॉलेज के लाल यमुना प्रसाद ने कर दिया कमाल

अधिवक्ता राजेश खरे ने कहा कि नगर वासियों के सहयोग से वह हमेशा सामाजिक मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ी है उन्होंने जिला बनाओ आंदोलन, राजकीय डिग्री कॉलेज, राजकीय गर्ल्स कॉलेज, स्टेडियम आदि की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया।‌ तभी से वह राजनीति में आए, पहले वह शिवसेना के जिला अध्यक्ष रहे बाद में भाजपा में शामिल हुए। शिवसेना से चुनाव भी लड़ चुके हैं। ‌1996 में वह हाईकोर्ट में वकालत चालू किया। वहां भी कई चुनावों में किस्मत आजमाया। आधे से ज्यादा चुनाव जीतकर अधिवक्ताओं के न्याय की लड़ाई लड़ी, संघर्ष के बदौलत ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद में भी ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया है।‌

यह भी पढ़े : सुरभि ने यूपी बोर्ड की कक्षा 12 में प्रदेश में आठवीं पोजीशन लाकर बाँदा का बढ़ाया मान

अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में सभासद शंकर यादव,  अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, वरिष्ठ लिपिक ज्ञानचंद गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, रवि, ज्ञानेंद्र, कौशल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0