बांदा में पुलिस ने सपा कार्यालय घेरा, 10 गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में गांव गांव किसान बचाओ यात्रा के आवाहन को देखते हुए जनपद मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय को..

बांदा में पुलिस ने सपा कार्यालय घेरा, 10 गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में गांव गांव किसान बचाओ यात्रा के आवाहन को देखते हुए जनपद मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय को खुलने नहीं दिया भारी पुलिस बल ने कार्यालय की घेराबंदी कर वहां मौजूद पार्टी के 10 नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। वही जिलाध्यक्ष विजय करण यादव को उनके घर में ही नजर कैद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंबाँदा : फेरे लेने से पहले दूल्हा पहुंचा थाने, पुलिस अभिरक्षा में हुई शादी

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा दिल्ली में किए जा रहे किसान बिलो के खिलाफ प्रदर्शन का समर्थन करते हुए भारत बंद और गांव गांव किसान बचाओ यात्रा निकालने की घोषणा की थी। जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे। उधर पुलिस ने आधी रात से ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के घरों में छापे मारकर उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - नवनियुक्त शिक्षक नियुक्ति पत्र पाकर खुशी से झूमें, बांदा को मिले 714 शिक्षक

वही आज जब पार्टी के पूर्व महासचिव राजेंद्र यादव सुशील त्रिवेदी, अशोक सिंह गौर, निर्भय सिंह मोंटी आदि बिजली खेड़ा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे तभी वहां क्षेत्राधिकारी नगर आलोक मिश्रा, सीओ सिटी व क्षेत्राधिकारी सदर भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे और पार्टी के कार्यालय को घेर लिया और सपा नेताओं से कार्यालय न खोलने की हिदायत दी। बाद में कार्यालय में के बाहर मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ेंउत्तर प्रदेश रोडवेज बसों में नए साल में कैशलेस सफर की तैयारी

गिरफ्तार होने वाले पार्टी नेताओं में राजेंद्र यादव , निर्भय सिंह मोंटी, सुशील त्रिवेदी, अशोक सिंह गौर, पीयूष गुप्ता, अशोक श्रीवास, अवध बिहारी यादव अजय सिंह चौहान, विद्यासागर तिवारी शामिल है जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में बनाई गई अस्थाई जेल में रखा गया है। वही युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आमिर खान को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया जबकि पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय करण यादव के को घर में ही नजर कैद कर दिया गया है। इसके अलावा पार्टी के अन्य नेताओं के घरों की निगरानी की जा रही है  इस बीच समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार विरोधी प्रदर्शन करने के लिए गुपचुप तरीके से तैयारी करने में जुटे हुए हैं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0