नवनियुक्त शिक्षक नियुक्ति पत्र पाकर खुशी से झूमें, बांदा को मिले 714 शिक्षक

69000 सहायक अध्यापक भर्ती के सापेक्ष प्रदेश में 36590 नवनियुक्त शिक्षकों चयन हुआ है। जिसमें से जनपद बांदा में 714 सहायक अध्यापकों को आज..

Dec 5, 2020 - 12:18
Dec 5, 2020 - 12:52
 0  2
नवनियुक्त शिक्षक नियुक्ति पत्र पाकर खुशी से झूमें, बांदा को मिले 714 शिक्षक

सांसद विधायक, ने कहा शिक्षक ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें

69000 सहायक अध्यापक भर्ती के सापेक्ष प्रदेश में 36590 नवनियुक्त शिक्षकों चयन हुआ है। जिसमें से जनपद बांदा में 714 सहायक अध्यापकों को आज एन.आई.सी. में वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद के 714 में से 05 महिला नवनियुक्त शिक्षकों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरण किये गये।

इसके उपरान्त राजकीय मेडिकल काॅलेज, बांदा में नियुक्ति पत्र वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

यह भी पढ़ें - झांसी एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना में धांधली को लेकर भाजपा का हंगामा 

इस अवसर पर चित्रकूट-बांदा सांसद  आर.के. सिंह पटेल ने ने कहा कि भारतीय संविधान के जनक डा. भीम अम्बेडकर जी ने अछूतों से सामजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।

यह बड़े हर्ष का विषय है कि 1800ई0 में माता सावित्री बाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने का कार्य किया था और आज ज्यादा संख्या बेटियों की है। यह बहुत बधाई के पात्र है। जिस तरह से स्व0 पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी ने "अन्त्योदय" यानि की अन्तिम व्यक्ति का उदय की विचार में कार्य किया था, और आज सफलता भी प्राप्त हो रही है।

यह भी पढ़ें - बांदा में रोडवेज बस और आटो में भिड़न्त, छह की मौत

उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों के अन्दर जो हुनर छिपा हुआ है। उनकी अन्दर की प्रतिभा का निखारने का कार्य आप लोग करें तथा अभिभावक सम्मेलन के माध्यम से उनकी बात को सुने और उनके बच्चों के सर्वांगणीय विकास हेतु कार्य करें।

कार्यक्रम में विधायक, सदर  प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि जिसका आप वर्षो से इंतजार कर रहे थे, वो इन्तजार खत्म हो गया। और उत्तर प्रदेश सरकार ने पारदर्शी तरीके से यह परीक्षा करायी थी एवं रोजगार भी दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी नवनियुक्त शिक्षकों के हाथ में आ गयी है। इस भावी पीढ़ी को आगे ले जाने के लिये लगन एवं मेहनत के साथ कार्य करें, जिससे हमारे देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

जो प्राथमिक विद्यालय से पौध निकले हैं, वे देश के निर्माता बनेंगे। क्योंकि नींव की आधार शिला मजबूत करने का दायित्व आप लोगों को प्राप्त हुआ है। उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें।

यह भी पढ़ें - वेब सीरीज आश्रम: हिंदुओं की आस्था पर आघात

विधायक बबेरू चन्द्रपाल कुशवाहा ने कहा कि आज एक एैसा स्वर्णिम दिन है, यह स्वर्ण अच्छरों में लिखा जायेगा। उन्होंने जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि बेसिक शिक्षा विशेष सचिव के पद रहकर इन्होंने भर्ती का शासनादेश जारी किया था और लम्बी लड़ाई भी लडी। और जिसकी आज सफलता पूरे प्रदेश में देखने को मिली है।

जिलाधिकारी  आनन्द कुमार सिंह ने नवनियुक्त शिक्षकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आपके जीवन में शुभ अवसर आया है। बड़े हर्ष का विषय है परन्तु आप सभी को बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसका ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। क्योंकि बेसिक शिक्षा विभाग सबसे बड़ा विभाग होता है और लगभग हर वर्ष 55 हजार करोड़ रू0 का बजट प्राप्त होता है। और प्राथमिक विद्यालयों में निःशुल्क स्वेटर, यूनिफार्म, जूते, मोजे तथा मिडडे-मील शासन की मंशानुसार दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - राज्य सरकार प्रमुख मुद्दों से भटका रही जनता का ध्यान : दिग्विजय सिंह

उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाये कि बच्चे आपके विद्यालय में आये किसी प्राईवेट/काॅन्वेन्ट विद्यालय में न जाये। एक संकल्प के साथ जाये और विद्यार्थी नामांकन में बढ़ोत्तरी करें। मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा ने कहा कि जो चीज परिश्रम से मिलती उससे अपार खुशी मिलती है। क्योंकि संघर्ष ही जीवन है। परिश्रम हर इन्सान को करना चाहिए। इसलिए आप लोग जिस भी विद्यालय में जायें उस विद्यालय का कायाकल्प करें और बच्चों का भविष्य बेहतर करें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  हरिश्चन्द्र नाथ ने कहा कि यह एतिहासिक दिन है। आप सबके लिये ’’मिशन प्रेरणा कार्यक्रम बड़े जोर शोर से संचालित है। इसका मुख्य उद्देश्य बेसिक शिक्षा में गुणवत्ता सर्वधन है। एक बेहतर महौल का सृजन किया जा सके। एक चैतरफा विकास के हमारा विभाग प्रयासरत है।

कार्यक्रम का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक विधू त्रिपाठी ने किया। प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान  वीरेन्द्र सिंह तथा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ 714 नवनियुक्त शिक्षक उपस्थित रहें। जिन्हे नियुक्ति पत्र वितरण किये गये  उन शिक्षकों में मोनिका तिवारी, अम्रता सिंह, अर्चना, सैफाली त्रिपाठी, संध्या, सोनम, प्रीति यादव, अपर्णा यादव, पूजा यादव, हेमन्त कुमार कश्यप, अरूण गर्ग, शैलेन्द्र, मोहम्मद इरफान, अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार वर्मा, संतराम पटेल, हरिशंकर तिवारी, विनोद आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - महोबा के निलम्बित एसपी पाटीदार की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0