आमजन के दिलो में पंकज ने बनाई जगह

वा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बस स्टैंड में संपन्न हुई। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रांतीय नेता पंकज अग्रवाल को..

Jun 7, 2023 - 12:50
Jun 7, 2023 - 12:56
 0  1
आमजन के दिलो में पंकज ने बनाई जगह
प्रत्याशी को सम्मानित करते व्यापारी

आमजन के दिलो में पंकज ने बनाई जगह
चित्रकूट। युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बस स्टैंड में संपन्न हुई। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रांतीय नेता पंकज अग्रवाल को कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ दल प्रत्याशी घोषित किए जाने पर सभी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- अगले साल तक वंदे भारत ट्रेन के ये तीन प्रारूप नजर आयेंगे

युवा जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता व महामंत्री अंकित पहाड़िया ने कहा कि पंकज अग्रवाल ने व्यापारी व आमजनों के लिए संघर्ष किया है। संघर्ष से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। प्रदेश मंत्री प्रदीप गुप्ता व युवा नगर अध्यक्ष शुभम पाहरिया ने चुनाव से जुड़े सभी लोगों से सहयोग की अपील की।

भाजपा नेता पंकज अग्रवाल ने व्यापारी व आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा साथ देने का वादा किया। इस दौरान धर्मचंद्र गुप्त, मोहित जैन, राम गुप्ता, दीपक, रोहित कश्यप, राहुल केशरी, रामसरोज गुप्ता, मोहित, अमित, बिपिन, यश केसरवानी, मदन आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- टेक्नोलॉजी का उपयोग गरीबों के उत्थान में करें : द्रौपदी मुर्मू

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0