अब आरेडिका के देशी कोच दौडेंगे विदेशी रेल पटरियों पर...
अब देशी कोच विदेश में रेल की पटरियों पर दौड़ने जा रहे हैं, ये रेलकोच सड़क और समुद्री यात्रा करके उत्तर पूर्वी अफ़्रीका के देश मोजाम्बिक पहुंचेंगे..

रायबरेली,
- सड़क और समुद्री रास्ते से पहुंचेंगे अफ्रीकी देश मोजाम्बिक
अब देशी कोच विदेश में रेल की पटरियों पर दौड़ने जा रहे हैं, ये रेलकोच सड़क और समुद्री यात्रा करके उत्तर पूर्वी अफ़्रीका के देश मोजाम्बिक पहुंचेंगे। इसका खाका तैयार कर लिया गया है और बाकी क्लियरेंस के बाद इसे अगले हफ़्ते भेजने की शुरुआत हो जाएगी।
यह भी पढ़ें - उत्तर रेलवे 20 सितम्बर से बेरोजगार युवाओं को लखनऊ में देगा प्रशिक्षण
गौरतलब है कि रायबरेली के लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारख़ाना को अफ्रीका के देश मोजाम्बिक से 90 रेल यात्री कोच बनाने का आर्डर मिला था। जिसमें पहले चरण के 12 डिब्बों का काम पूरा कर लिया गया है और इसके लिये आरेडिका की तरफ़ से क्वॉलिटी क्लियरेंस भी मिल चुका है। अन्य कोचों पर भी काम तेज़ी से चल रहा है। क्लियरेंस मिलने के बाद पहली चरण में 12 कोचों को भेजा जाना है।
उल्लेखनीय है कि सुदूर देश के लिए इन कोचों को भेजना भी काफ़ी जटिल प्रक्रिया है और इसके लिये रेल इंडिया टेक्निकल एन्ड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड अपनी तैयारी में व्यस्त है। लालगंज के आरेडिका से मुम्बई तक इसे सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा और वहां से यह समुद्री जहाज से रवाना होंगे। इन सब के लिए बड़े ट्रेलर और अनुभवी कंपनी की जरूरत होगी जिसके लिए टेंडर जारी किया गया है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश के कई रेलवे स्टेशन होंगे हाईटेक, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
- पहली बार विदेश में दौड़ेंगे आरेडिका के कोच
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना अपनी कार्यशैली को लेकर काफ़ी चर्चित है। देश में यहां के बने बेहतरीन रेल कोच अपनी गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं, तेजस, हमसफ़र आदि ने अपनी छाप छोड़ी है। बावजूद इसके आरेडिका को पहली बार विदेश की धरती पर अपने कोचों को दौड़ाने का मौका मिल रहा है, इसके लिए कंपनी के कर्मचारियों और इससे जुड़े लोगों में काफी उत्साह है।
आरेडिका कि अधिकारी भी इसे तैयार करने में रात दिन एक किये हुए हैं। इसे बनाने व क्लियरेंस की प्रक्रिया दोनों स्तरों पर तेजी से काम चल रहा है। जनसंपर्क अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार विदेश से मांग के अनुरूप कोच भेजे जा रहे हैं, इसको लेकर सभी में बेहद उत्साह है।
यह भी पढ़ें - रक्षाबंधन पर लखनऊ से हर आधे घंटे में चलेंगी रोडवेज बसें
हि. स
What's Your Reaction?






