महाराज सुहेलदेव ने आक्रमणकारी को परास्त कर देश के स्वाभिमान की रक्षा की थी : विधायक

जनपद बांदा में स्थानीय भूरागढ किला परिसर में सुहेलदेव जयन्ती मनायी गयी विधायक तिन्दवारी..

Feb 16, 2021 - 09:35
Feb 16, 2021 - 09:58
 0  2
महाराज सुहेलदेव ने आक्रमणकारी को परास्त कर देश के स्वाभिमान की रक्षा की थी : विधायक

जनपद बांदा में स्थानीय भूरागढ किला परिसर में सुहेलदेव जयन्ती मनायी गयी। विधायक तिन्दवारी बृजेश प्रजापति ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने पुराने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेनी चाहिए। महाराज सुहेलदेव ने आक्रमणकारी को परास्त कर देश के स्वाभिमान की रक्षा की थी।

श्री प्रजापति ने कहा कि भूरागढ़ का किला भी एक ऐतिहासिक स्थल है तथा यहां पर अनेक स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गयी थी। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने इतिहास को भूल जाता है वो कभी आगे नही बढ पाता है।

जिलाधिकारी बांदा आनन्द कुमार सिंह ने महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह के अवसर पर कहा कि भारतवर्ष के इतिहास में मध्यकाल की 11 वीं सदी में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में महाराजा सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुए थे जिन्होंने विदेशी आक्रान्ताओं से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की रक्षा की थी।

यह भी पढ़ें - झाँसी : मलाई के चक्कर में सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़।

महाराजा सुहेलदेव जी का शौर्य एवं पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण है। विदेशी आक्रांताओं से मुकाबला करने के लिए उन्होंने 21 राज्यों का संगठन बनाकर कुशल रणनीतिकार के रूप में विशिष्ट युद्ध कला के माध्यम से विजय प्राप्त की थी। 

मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय इतिहास को इतिहासकारों ने सही ढंग से प्रस्तुत नही किया है तथा महाराजा सुहेलदेव के सम्बन्ध मध्यकालीन इतिहास से बहुत कम जानकारी मिलती है। राजा सुहेलदेव ने बडी बुद्धिमानी से युद्ध लडकर विदेशी आक्रान्ताओं को पराजित किया था।

अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने कार्यक्रम के अन्त में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराज सुहेलदेव का जीवन अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की छात्राओं ने सुहेलदेव जी के जीवन के सम्बन्ध में बहुत अच्छी नाटिका तथा अन्य देशभक्ति से परिपूर्ण गीत प्रस्तुत किये हैं।

यह भी पढ़ें -  आखिर कितना खून चाहिए प्रधानमंत्री जी !?

इस अवसर पर भूरागढ़ स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रृद्धा-सुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, सेवा निवृत्त सूबेदार डीसी श्रीवास्तव, डीएस तिवारी, वीरेन्द्र सिंह सेना मेडलिस्ट, राजनारायन कुशवाहा तथा एसबी सिंह एवं सूबेदार एनके शुक्ला इत्यादि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट केशव नाथ, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र पाण्डेय, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हरिश्चन्द्र नाथ, उप सम्भागीय विपणन अधिकारी गोविन्द उपाध्याय इत्यादि अधिकारी व गणमान्य नागरिक व विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राये व शिक्षक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सरस्वती बालिका इण्टर काॅलेज की छात्राओं ने महाराज सुहेलदेव जी के सम्बन्ध मे लघु नाटिका प्रस्तुत की। भगवती प्रसाद ओमर बालिका इण्टर काॅलेज के द्वारा सरस्वती वन्दना तथा आर्य कन्या इण्टर काॅलेज की छात्राओं के द्वारा देशभक्ति सम्बन्धी गीत की प्रस्तुति की गयी। महाराजा सुहेलदेव जयन्ती के कार्यक्रम जनपद के अन्य शहीद स्मारकों पर भी आयोजित किये गये।

यह भी पढ़ें -  दक्षिण भारत दर्शन ट्रेन 22 फरवरी से होगी शुरू, झांसी से होकर गुजरेगी

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0