बदायूं जेल पहुंचा माफिया अशरफ का साला सद्दाम

बरेली की सेंट्रल जेल में बंद माफिया अशरफ का साला एक लाख का इनामी बदमाश सद्दाम...

Oct 10, 2023 - 09:19
Oct 10, 2023 - 09:27
 0  4
बदायूं जेल पहुंचा माफिया अशरफ का साला सद्दाम

बदायूं। बरेली की सेंट्रल जेल में बंद माफिया अशरफ का साला एक लाख का इनामी बदमाश सद्दाम मंगलवार को बदायूं जेल में शिफ्ट किया गया है। इसके बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी दी गई है।

यह भी पढ़े : झाँसी : मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को सम्मान दिया - आर एस कुशवाहा

जेल अधीक्षक डॉ. विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि माफिया अशरफ के साले सद्दाम को बदायूं जिला कारागार लाया गया है। जेल पहुंचने पर सबसे पहले सद्दाम का मेडिकल टेस्ट कराया गया। मेडिकल टेस्ट में सद्दाम एकदम स्वस्थ है। सद्दाम को अन्य कैदियों से अलग एक बैरक में रखा गया है। उसकी निगरानी के लिए भी विशेष टीम लगाई जाएगी।

यह भी पढ़े : प्रदेश में बिजली का भारी संकट, गांवों में आठ घंटे तक हो रही कटौती

उल्लेखनीय है कि सद्दाम को बरेली जेल की हाई सिक्योरिटी ब्रेक में रखा गया था। इसकी वजह से वह परेशान था। सद्दाम बैठक में दूसरे बंदियों के साथ रहने की जिद कर रहा था और उसने मानव अधिकार का हवाला भी दिया था। इसके बाद शासन के निर्देश पर सद्दाम को बदायूं की जिला जेल में शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़े : जालौन : प्राथमिक विद्यालय में दो हजार रुपये में बच्चों को पढ़ा रही थी युवती

एसटीएफ ने एक लाख के इनामी सद्दाम को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। सद्दाम 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में अभियुक्त था।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0