एसपी के नेतृत्व में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के नेतृत्व में कर्वी शहर के ट्राफिक चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया..

Jun 14, 2023 - 22:57
Jun 14, 2023 - 22:58
 0  2
एसपी के नेतृत्व में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान
वाहनों की जांच करातीं एसपी वृंदा शुक्ला

चित्रकूट।

वाहन चालक ने खरीदे हेलमेट, बिना चालान छोड़ा

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के नेतृत्व में कर्वी शहर के ट्राफिक चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया वाहनों में बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, ई-रिक्शा वाहनों की जांच हुई। अभियान में बिना हेलमेट चलने वाले 120 वाहन चालकों को हेलमेट खरीदवा कर सख्त हिदायत देकर बिना चालान किए छोड़ा गया। जागरूक किया गया कि बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं। हेलमेट दुर्घटनाओं के समय सुरक्षा के लिये है। इसलिये हमेशा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। बिना नंबर प्लेट के 25 ई-रिक्शा वाहन सीज किये गये।

यह भी पढ़ें- अगर आप की ट्रेन छूट जाये और उसी ट्रेन में उसी दिन सफर करना चाहें, तो जाने ये नियम

इसी क्रम में जनपद में शाम छह से सात बजे तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चला। कुल 208 संदिग्ध वाहनों को चेक किया गया। 353 वाहनों के कागज चेक किए गए। जिसमें कमी पाए जाने पर 129 वाहनों से 1 लाख 63 हजार रुपये का पेडिंग ई-चालान किया गया। 11 वाहन सीज किए गए। वाहन चेकिंग के बाद एसपी ने शहर में पैदल गस्त किया। आमजन एवं व्यापारियों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात निष्ठा उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी गुलाब त्रिपाठी, प्रभारी यातायात मनोज कुमार, थानाध्यक्ष महिला थाना शालिनी सिंह भदोरिया आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- झाँसी रेल मंडल के सांसदों की महाप्रबंधक के साथ हुई बड़ी बैठक, स्टेशनों के बदलेंगे नाम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0