राठ में पुत्र ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औडेरा में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुत्र ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से...

Feb 11, 2026 - 18:31
Feb 11, 2026 - 18:33
 0  5
राठ में पुत्र ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

शराब व जुए की लत को लेकर हुआ विवाद, पुलिस जांच में जुटी

राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औडेरा में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुत्र ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम औडेरा निवासी कौशल किशोर (45) पुत्र मदन, सफाई कर्मी हैं और शराब व जुआ खेलने के आदी बताए जा रहे हैं। उनकी इन आदतों से परिवार के सदस्य काफी समय से परेशान थे।

बताया गया है कि इसी बात को लेकर उनका अपने पुत्र जय हिंद से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जय हिंद ने आवेश में आकर अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल का इलाज जारी है और पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0