व्यापारियों द्वारा सामंजस्ता न बैठाने पर सब्जी मंडी की दो दुकानों की ही हो सकी नीलामी

नगर के मोहल्ला अतरौलिया में स्थित नवीन सब्जी मंडी में खाली पड़ी 17 दुकानों की नीलामी के दौरान व्यापारियों में...

Feb 9, 2026 - 18:13
Feb 9, 2026 - 18:14
 0  4
व्यापारियों द्वारा सामंजस्ता न बैठाने पर सब्जी मंडी की दो दुकानों की ही हो सकी नीलामी

राठ(हमीरपुर)। नगर के मोहल्ला अतरौलिया में स्थित नवीन सब्जी मंडी में खाली पड़ी 17 दुकानों की नीलामी के दौरान व्यापारियों में समंजसता नहीं बैठी। जिस पर 17 में से दो दुकानों की नीलामी हो सकी।

मंडी सचिव राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि आज डिप्टी डायरेक्टर मंडी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नवीन सब्जी मंडी में खाली पड़ी 17 दुकान की नीलामी के लिए व्यापारियों को बुलाया गया। जिसमें आठ दुकानें सामान्य जाति के लिए, तीन पिछड़ा वर्ग तथा 6 दुकान अनुसूचित जाति के व्यापारियों के लिए आरक्षित की गई थी। लेकिन इस दौरान व्यापारियों द्वारा आपसी सामंजस्यता न बनाने पर सामान्य जाति के लिए आरक्षित दो दुकानों की ही नीलामी हो सकी। व्यापारियों ने बताया कि वह वर्षों से सब्जी की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। लेकिन उनको प्राथमिकता के आधार पर दुकानें आवंटित न किए जाने पर उन्होंने नीलामी बैठक का विरोध किया है।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0