विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, निकाली गई कलश यात्रा
आज नगर रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पहले कलश यात्रा निकल गई...
राठ(हमीरपुर)। आज नगर रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पहले कलश यात्रा निकल गई। जो पूरे नगर में घूमकर वापस रामलीला मैदान पहुंची।
सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू जागरण सनातन संस्कृति संरक्षण तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना है। समाज में नई ऊर्जा और चेतना का संचार करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया। कलश यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर स्टेट बैंक चौराहा, रानी गेट पड़ाव, कोट बाजार, भटियाना होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। कलश यात्रा में घोड़े, बैंड बाजा और सिर पर कलश धारण कर चल रही महिलाएं आकर्षण का केंद्र रही।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता रामकृष्ण महाराज, मधुसूदन, क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत , चैयरमेन श्रीनिवास बुधौलिया, जिला उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक सचिन शर्मा, बजरंग दल के सह जिला मंत्री अजय हिंगवासिया, राकेश मिश्रा, सुनील नगायच, अवधेश पाठक, भाजपा नेता कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ बंटी, नीलेश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. उमाकांत राजपूत, श्याम सुंदर मुखिया(कुर्रा), हरिमोहन चंसौरिया, मनोज गुप्ता, सुधा बुधौलिया, संगीता गुप्ता, उषा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
