स्वर्णकार धर्मशाला में गरजा बुलडोजर, दुकानों में की तोड़फोड़

आज दूसरे दिन भी पीडब्ल्यूडी विभाग ने नगर पालिका कर्मियों व पुलिस के सहयोग से अंबेडकर चौराहा के चौडीकरण को लेकर...

Feb 11, 2026 - 18:36
Feb 11, 2026 - 18:36
 0  11
स्वर्णकार धर्मशाला में गरजा बुलडोजर, दुकानों में की तोड़फोड़

राठ(हमीरपुर)। आज दूसरे दिन भी पीडब्ल्यूडी विभाग ने नगर पालिका कर्मियों व पुलिस के सहयोग से अंबेडकर चौराहा के चौडीकरण को लेकर दुकानों से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अतिक्रमण के दायरे में आई स्वर्णकार धर्मशाला की कई दुकानों को भी विभाग ने गिरा दिया।

बताते चलें कि नगर क्षेत्र के लोगों को जाम की स्थिति से बचाने के लिए नगर के उरई बस स्टैंड से लेकर कोतवाली के बगल तक के राजकीय मार्ग को चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने कमरकस ली थी। लेकिन लोगों के विरोध प्रदर्शन के चलते सड़क की नापजोख होने के बाद भी अभी तक उसका चौड़ीकरण नहीं हो सका। जिसको लेकर कई बार अख़बारों में खबरें भी प्रकाशित की गई। जिसको संज्ञान में ले पीडब्ल्यूडी विभाग ने प्रारंभिक अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य अति व्यस्ततम अंबेडकर चौराहा में अतिक्रमण की जद में आने वाली दुकानों को नोटिस थमाते के बाद भी उसकी उसकी समयावधि समाप्त होने होने पर कल कुछ दुकानों से आंशिक अतिक्रमण हटाते हुए उन्हें अपनी दुकान खुद तोड़ने की चेतावनी दी थी। इसके बाद आज कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों को तोड़ना प्रारंभ किया। लेकिन इस अतिक्रमण के अंतर्गत आने वाले स्वर्णकार धर्मशाला की दुकानों से अतिक्रमण साफ होता न देख पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता दृगपाल सिंह की आदेश पर नगर पालिका कर्मियों व पुलिस के सहयोग से उक्त दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान भारी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।

रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0