राठ में पहली बार हैलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई
कोतवाली क्षेत्र के कुम्हरिया गाँव निवासी पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पिता ने बहू की विदाई हैलीकॉप्टर से कराई है...
राठ(हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कुम्हरिया गाँव निवासी पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पिता ने बहू की विदाई हैलीकॉप्टर से कराई है। क्षेत्र में पहली बार हुई हैलीकॉप्टर से विदाई देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
राठ कोतवाली क्षेत्र के कुम्हरिया गांव निवासी गजराज सिंह गोहांड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहांड में एक्सरे टैक्निशियन के पद पर कार्यरत हैं। उनके दो पुत्र दीपांकर उर्फ सत्यम, यशोवर्धन है। बड़ा पुत्र बीरा गांव में स्थित अमरसिंह महाविद्यालय में एमए की तैयारी कर रहा है। छोटा पुत्र कानपुर में डाक्टर की तैयारी कर रहा है। दूल्हे के छोटे भाई ने बताया कि उसके पिता का सपना था कि पुत्र की शादी को यादगार बनाना है। विदाई से पहले प्रशासन से सभी अनुमति ले ली गई थी। इसके लिए उरई मार्ग स्थित अमगांव तिराहे पर हैलीपेड बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर तैनात की गई है। जब हेलीकॉप्टर विदाई के लिए उतरा तो देखने के लिए पूरा गांव व आस पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूल्हे के पिता ने सबसे पहले पुत्र व बहू को स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की समाधि स्थल हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई। इसके बाद बहू के मायके सरीला के पहरा गांव हैलीकॉप्टर से सफर कराई। फिर पुत्र व बहू को गाड़ियों से गांव ले गए। यह अनोखी विदाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
