राष्ट्रीय गैर संचारी रोग नियंत्रण दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र में लगा कैंप
नगर के सामुदायिक स्वास्थ में आज राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख कैंसर, स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा...
राठ(हमीरपुर)। नगर के सामुदायिक स्वास्थ में आज राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख कैंसर, स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ-साथ संवेदनशील क्षय रोग (टीबी) की जांच की गई। इस दौरान कैम्प में सैकड़ों लोगों की जाँच की गयी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ के अधीक्षक व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 अरविंद यादव ने बताया कि कैम्प में डॉ. सुबोध मिश्रा, डॉ. सुरभि यादव, स्टाफ नर्स समृद्धि एवं लैब टेक्नीशियन नरेश पाल द्वारा किया गया। जिसमें मुख कैंसर के 66, स्तन कैंसर के 3 तथा सर्वाइकल कैंसर के 4 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इसके अतिरिक्त टीबी के लिए 118 संवेदनशील व्यक्तियों की जांच की गई, जिनमें से 21 संदिग्ध मरीजों के बलगम की जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनपद को टीबी मुक्त बनाना तथा कैंसर की समय पर पहचान कर प्रारंभिक अवस्था में उपचार उपलब्ध कराना है। जिससे मरीजों का जीवन बचाया जा सके, मृत्यु दर में कमी लाई जा सके तथा जनपद को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाया जा सके।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
