चित्रकूट भ्रमण पर कानपुर से आए गल्ला व्यापारी के इकलौते बेटे की नदी में डूबने से मौत

चित्रकूट भ्रमण पर कानपुर से आए गल्ला व्यापारी सुरेश गुप्ता  के इकलौते बेटे की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस...

Nov 22, 2022 - 05:43
Nov 22, 2022 - 05:51
 0  3
चित्रकूट भ्रमण पर कानपुर से आए गल्ला व्यापारी के इकलौते बेटे की नदी में डूबने से मौत

चित्रकूट भ्रमण पर कानपुर से आए गल्ला व्यापारी सुरेश गुप्ता  के इकलौते बेटे की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को कानपुर जिले के थाना महाराजपुर के सुरजन सिंह इंटर कॉलेज के छात्र भ्रमण पर आए थे। रविवार की सुबह मप्र के सती अनुसुइया आश्रम के पास छात्र नदी किनारे घूम रहे थे।

यह भी पढ़ें - मछुआरों को मिली मूर्ति की पहचान के लिए प्रशासन ने पुरातत्व विभाग को भेजी रिपोर्ट

बताया जाता है कि अचानक पैर फिसलने से आर्यन गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी भदासा नदी में गिरकर डूब गया। चीखपुकार पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और जानकीकुंड अस्पताल लाए।

यह भी पढ़ें - मार्गशीर्ष अमावस्या इसी माह 23 नवंबर बुधवार को पड़ रही है, करें ये उपाय

आईसीयू में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। मझगवां मप्र में छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महाराजपुर स्थित सुरजन सिंह इंटर कॉलेज का छात्र आर्यन दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना की सूचना मिलते ही आर्यन की मां सुमन व छोटी बहनों मानसी व चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें - वीरांगना झलकारी बाई का त्यागमय जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणास्पद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0