डीएम-एसपी ने रामघाट व रामायण मेला स्थल का निरीक्षण कर लिया जायजा

महाशिवरात्रि पर्व व राष्ट्रीय रामायण मेला को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह...

डीएम-एसपी ने रामघाट व रामायण मेला स्थल का निरीक्षण कर लिया जायजा

शिवरात्रि और रामायण मेला की व्यवस्थाएं रहें चाकचैबंद : डीएम

चित्रकूट। महाशिवरात्रि पर्व व राष्ट्रीय रामायण मेला को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने रामघाट, रामायण मेला स्थल के व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : पुलिस ने कार लूट की घटना का किया खुलासा, छह गिरफ्तार

डीएम ने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि शिवरात्रि में मत्यगजेंद्रनाथ की सीढ़िया व घाटों की साफ सफाई भी रहनी चाहिए। महिला, पुरुष के लिए अलग-अलग इंट्री बनाएं। सीओ सिटी को निर्देशित किया कि यूपीटीयू के पास वाहन रोके। रामघाट पर गाड़ियां नहीं आनी चाहिए। ईओ व चैकी प्रभारी को निर्देश दिए कि दुकान अंदर अभी से करना सुनिश्चित करें। सीसीटीवी कैमरा संचालित व प्रकाश की व्यवस्था रहे। सदर एसडीएम को निर्देश दिए कि भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक चैबंद रखें। गोताखोर व नावो की व्यवस्था हमेशा तत्पर रहनी चाहिए। किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खोया पाया केंद्र से लाउड स्पीकर संचालित रहे। पुल की भी सजावट कराएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पूजा सामग्री के लिए अलग से व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि बिजली के तार को चेक कराए। कहीं लटकता नहीं रहना चाहिए। 

यह भी पढ़े : अध्यक्ष ने नगरीय समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं

इसके बाद उन्होंने रामायण मेला स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि रामायण स्थल पर सजावट अच्छी होनी चाहिए। बेड़ी पुलिया से मेला स्थल तक पेड़ों पर झालर लाईट भी लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मेला कमेटी से तैयारी के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि झूला लगाने वाले मालिक उप जिलाधिकारी कर्वी से परमीशन लिखित में लें। उप जिलाधिकारी, पीडब्ल्यूडी व अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि चेक करें। उन्होंने ईओ से कहा कि शौचालय व साफ सफाई की व्यवस्था रामायण मेला स्थल पर रहनी चाहिए। कहा कि फायर सेफ्टी व अग्नि शमन की भी व्यवस्था रहे। इस अवसर पर सदर एसडीएम सौरव यादव, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह, अधिशासी अधिकारी कर्वी लाल जी यादव, राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया, महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : आठ से 12 मार्च तक होगा रामायण मेला, तैयारियां पूर्ण

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0