कर्तव्यनिष्ठा पर अडिग रहें युवा अधिकारी : डीएम
भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग के 21 परिवीक्षाधीन अधिकारियों के लिए राज्य के सांस्कृतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक, शैक्षणिक, औद्योगिक और अवस्थापना...
चित्रकूट। भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग के 21 परिवीक्षाधीन अधिकारियों के लिए राज्य के सांस्कृतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक, शैक्षणिक, औद्योगिक और अवस्थापना परिदृश्य को समझने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन 11 से 23 जुलाई, के मध्य किया जा रहा है।
इससे पूर्व इन अधिकारियों का संस्थागत प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 जून से पंडित दीनदयाल शोध संस्थान में आयोजित किया जा रहा था। इस पूरे भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के प्रवास एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा संभाली जा रही है। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों से मुलाकात की और अपने पूर्व प्रशासनिक अनुभवों को साझा किया। उन्होंने युवा अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सदैव अपनी कर्तव्यनिष्ठा पर अडिग रहें और संवैधानिक मूल्यों व आधारों को सर्वोपरि रखते हुए पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा में कार्य करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
