विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

पहाड़ में पत्थर तोड़ने के लिए प्रयोग होने वाली विस्फोटक सामग्री बोलेरो से लेकर आ रहे जिले के भौंरी निवासी दो लोगों को मारकुंडी पुलिस...

Nov 5, 2026 - 09:57
Nov 5, 2026 - 09:57
 0  1
विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

चित्रकूट। पहाड़ में पत्थर तोड़ने के लिए प्रयोग होने वाली विस्फोटक सामग्री बोलेरो से लेकर आ रहे जिले के भौंरी निवासी दो लोगों को मारकुंडी पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से एक क्विंटल 99 किलो विस्फोटक सामग्री के साथ जिलेटिन की तार और पावडर बरामद हुआ है। अवैध रूप से खतरनाक सामग्री परिवहन करने और कोई कागजात न दिखा पाने पर पुलिस ने दोनों को बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के अनुसार गांव में कुआं बनाने में इसका प्रयोग करने के लिए ला रहे थे लेकिन कोई वैध कागजात या आधार नहीं बता सके।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मारकुंडी के किहुंनिया गांव के पास सतना मार्ग पर रुटीन वाहन चेकिंग पुलिस कर रही थी। सतना मध्य प्रदेश की ओर से आई एक बोलेरो को मारकुंडी थाना प्रभारी दीपक कुमार ने चेक किया तो इसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली। मौके पर इससे संबधित कोई कागजात नहीं दिखा पाने पर रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव निवासी हरीगोपाल मिश्रा उर्फ बबूल मिश्रा और पप्पू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से बोलेरो समेत आठ बारुद (जिलेटिन) की छड़, विस्फोटक सामग्री, 100 लाल रंग के फ्यूज, सात बंडल लाल रंग की तार, दो प्लास्टिक पैकेट पावडर (एक किलो 990 ग्राम) और एक पैकेट पावडर बरामद हुआ है।

एसपी ने बताया कि इस सामग्री का प्रयोग पहाड़ों में पत्थर तोड़ने में प्रयोग होती है। इसके लिए लाइसेंस होता है और सभी कागजात होते हैं। इस मामले में ऐसा कुछ भी नहीं मिला है। विस्फोटक सामग्री की जांच के लिए लैब भेजकर पता किया जाएगा कि यह कितना खतरनाक है। आरोपितों ने बताया कि वह गांव में कुआं खुदवाने के लिए यह सामग्री लेकर आए थे। इस मामले में एसपी ने कहा कि अवैध विस्फोटक सामग्री को लेकर कोई सही जानकारी न मिलने पर अब यह भी जांच होगी कि यह कहां से कैसे आसानी से मिल जाता है। इसके पहले भी इनके द्वारा कभी इसे लाया गया है या नहीं इसकी भी पूछताछ होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0