वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत कालेज में किया पौधारोपण
वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा पालेश्वरनाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया...
चित्रकूट। वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा पालेश्वरनाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतथि महासंघ के प्रदेश मुख्य महासचिव राजकुमार याज्ञिक, जिलाध्यक्ष शिवमूरत द्विवेदी तथा कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र सिंह की उपस्थिति में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में कॉलेज के सहायक अध्यापकों एवं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज को शासन से प्राप्त वृक्षारोपण लक्ष्य को पूरा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मुख्य महासचिव ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी एक पेड़ मां के नाम अभियान मे सहयोग करें। प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेता रमाकांत पांडेय, विराग पांडेय, रामनारायण साहू, आनन्द वर्धन पांडेय, अलोक कुमार, दयाराम, रामनरेश, अवनीश कुमार, सुधीर कुमार, मनोज सिंह, भागवत कुशवाहा सहित महासंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
