नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल को दिया गया प्रशिक्षण
संयुक्त जिला चिकित्सालय में जनपद नेशनल एनआरपी दिवस पर नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल व मृत्यु दर कमी लाने के उद्देश्य से...
चित्रकूट। संयुक्त जिला चिकित्सालय में जनपद नेशनल एनआरपी दिवस पर नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल व मृत्यु दर कमी लाने के उद्देश्य से समस्त प्रसव इकाईयों में कार्यरत चिकित्सकों एवं पैरामडिस्क कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। जिला कोर्स कोआर्डिनेटर डा नरेन्द्र कुमार मौर्या ने बताया कि भारत में नवजात मृत्यु एवं दीर्घकालिक मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। प्रशिक्षण में बालरोग विशेषज्ञ डा एचसी अग्रवाल ने बताया कि बच्चे के जन्म के तुरन्त बाद का पहला मिनट गोल्डन मिनट कहलाता है। इस दौरान यदि शिशु को सही और समय पर उपचार न मिले तो उसकी जान पर खतरा हो सकता है। प्रसव के बाद गंभीर लक्षण वाले बच्चों की तुरन्त पहचान कर उपचार शुरू करना प्रत्येक चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी की जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण में हँड्स ऑन ट्रेनिंग, वीडियों प्रेजेन्टेशन के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में नवजात शिशुओं की देखभाल के आधुनिक तरीकों के बारें में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बाल रोग विशेषज्ञ डा शिफाली, डा नितिन ग्यारसपुरिया ने सहयोग प्रदान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
