यूपीआई भुगतान को लेकर व्यापारियों ने की बैठक
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई...
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पदाधिकारी ने एक स्वर से सरकार द्वारा यूपीआई भुगतान पर लगाए गए कर की आलोचना करते हुए व्यापारियों के ऊपर यह एक नया बोझ लादने का कुचक्र किया गया है। व्यापारी पहले से ही ऑनलाइन आदि की मार झेल रहा है। अब यह नया टैक्स लगा करके व्यापारी की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। सभी ने एक स्वर से केंद्र सरकार से कहा है कि इस कर को वापस ले। बैठक में प्रदेश मंत्री ओम केसरवानी, जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता, जिला मंत्री ऋषि आर्य, किराना अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, कपड़ा अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, आईटी मंच अध्यक्ष मनोज वर्मा, आईटी मंच अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, पेट्रोलियम संगठन अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
