पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द...

Aug 14, 2025 - 10:27
Aug 14, 2025 - 10:28
 0  4
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

चित्रकूट। स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल की उपस्थिति में कर्वी शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा कोतवाली कर्वी से प्रारम्भ होकर धनुष चौराहा से पुरानी कोतवाली होते हुए धुस मैदान से एलआईसी तिराहा से वापस धनुष चौराहा पर समाप्त हुई। इस दौरान आमजन में देशभक्ति की भावना जागृत की गयी। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह, पीआरओ प्रदीप पाल एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0