गणित विषय में श्रेष्ठ अंक लाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

गणित के शिक्षक नरेन्द्र सिंह (लल्ला सर) द्वारा यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में श्रेष्ठ अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया...

May 4, 2026 - 10:14
May 4, 2026 - 10:15
 0  3
गणित विषय में श्रेष्ठ अंक लाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

चित्रकूट। गणित के शिक्षक नरेन्द्र सिंह (लल्ला सर) द्वारा यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में श्रेष्ठ अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में समाजसेवियों ने होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।

शहर के शंकर बाजार में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में गणित शिक्षक नरेन्द्र सिंह (लल्ला सर) ने कहा कि इस बार हमारे यहां के पांच बच्चों ने गणित में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इसके अलावा तीन बच्चों ने 99 अंक प्राप्त किए है। इस दौरान उन्होंने इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में आठवां और जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाले आकाश सिंह को सम्मानित किया। साथ ही जिले में छठवां स्थान प्राप्त करने वाले दिलीप सिंह को भी सम्मानित किया गया। इसी प्रकार दसवीं में जिले में तीसरा स्थान लाने वाले अनुपम त्रिपाठी व छठवां स्थान लाने वाले शोभित, अभिषेक को सम्मानित किया गया। गणित विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा आयुक्ता सिंह, छात्र शोभित सिंह, मोहित मिश्रा व 99 अंक प्राप्त करने वाले अभिषेक कुमार सिंह, कनिकी तिवारी व भविष्य सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी मुर्शरफ हुसैन मोसू ने विद्यार्थियों को उपहार वितरित कर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर चित्रकूट प्रेस क्लब अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर अग्रवाल, समाजसेवी मंगल यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : बांदा रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क शीतल जल शिविर शुरू, 18 मई तक यात्रियों को मिलेगी राहत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0