कथा व्यास महेंद्र शास्त्री ने पूतना वध, माखन चोरी की सुनाई कथा
मानिकपुर के वाल्मीकि नगर पश्चिमी में पं. स्व. राजधर मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस...
चित्रकूट। मानिकपुर के वाल्मीकि नगर पश्चिमी में पं. स्व. राजधर मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस कथा व्यास महेंद्र शास्त्री ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं व गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। पूतना वध, माखन चोरी, उलूखल बंधन प्रसंग सुनाए। कथा व्यास ने बताया कि कृष्ण ने इंद्र का अहंकार तोड़ने को गोवर्धन पूजा कराई और कनिष्ठा पर पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। इसके बाद इंद्र ने क्षमा मांगी और कृष्ण का नाम गोविंद पड़ा। मुख्य यजमान विनोद मिश्रा व विमला देवी, कमलेश मिश्रा, पालन चतुर्वेदी, प्रशांत करवरिया, मोहित मिश्रा समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
इसी प्रकार सदर ब्लॉक के बिहारा स्थित बरगदीपुरवा मजरे में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास विकास शुक्ला ने सुदामा चरित्र व श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का वर्णन किया। बताया कि सच्ची मित्रता में प्रेम व समर्पण ही सर्वोपरि है। श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा रस में डूबे रहे।बताया कि सच्चे प्रेम व भक्ति में भगवान स्वयं भक्त की सहायता करते हैं। यजमान बाबूलाल यादव व जुग्गी देवी आदि मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
