समाजसेवी आशीष रघुवंशी ने गरीब परिवार के बेटी की कराई शादी
जिले के पहाड़ी क्षेत्र लोहदा गांव निवासी समाजसेवी आशीष रघुवंशी ने गरीब परिवार की कन्या की शादी कराकर कन्यादान भी लिया...
चित्रकूट। जिले के पहाड़ी क्षेत्र लोहदा गांव निवासी समाजसेवी आशीष रघुवंशी ने गरीब परिवार की कन्या की शादी कराकर कन्यादान भी लिया। वैदिक रीतिरिवाज से कन्या की विदाई भी कराई गई। पूरे गांव में समाजसेवी के इस कार्य की प्रशंसा की गई। बताया गया कि लोहदा गांव के बडकू यादव की पुत्री अर्चना यादव की शादी पांच मई को छेरिहा मानिकपुर के राजकिशोर यादव के पुत्र कुशल यादव के साथ हुई। अर्चना के पिता ने बताया कि गांव के समाजसेवी आशीष रघुवंशी ने अपने खर्चे पर विवाह कराकर कन्यादान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
