इग्नू के कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रमों से जुड़कर संवारे भविष्य
गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नाताकोत्तर महाविद्यालय में संचालित इग्नू परीक्षा केन्द्र 27216 का क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ की क्षेत्रीय निदेशक डा रीना कुमारी ने सत्रांत...
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नाताकोत्तर महाविद्यालय में संचालित इग्नू परीक्षा केन्द्र 27216 का क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ की क्षेत्रीय निदेशक डा रीना कुमारी ने सत्रांत परीक्षा का औचक निरीक्षण किया एवं सभी व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही महाविद्यालय में इग्नू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जुलाई सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से चर्चा की। बताया कि इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली एक बेहतर विकल्प है। इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। इसी क्रम में समन्वयक डॉ नीरज गुप्ता एवं सहसमन्वयक डॉ वंशगोपाल ने छात्र-छात्राओं को इग्नू के कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार पाल ने छात्र-छात्राओं प्रोत्साहित करते हुए हर संभव मदद प्रदान करने की बात कही। इस दौरान महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय निदेशक डॉ रीना कुमारी, प्राचार्य डॉ राजेश कुमार पाल, समन्वयक डॉ नीरज गुप्ता तथा सहसमन्वयक डॉ वंशगोपाल के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मचारी एवं छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
