मंदाकिनी की भीषण बाढ़ में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट बना सहारा, पीड़ितों तक पहुंचा रहा भोजन-दवा और पेयजल

धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नदी के उफान के कारण विभिन्न क्षेत्रों में घरों, दुकानों...

Sep 1, 2026 - 16:57
Sep 1, 2026 - 16:58
 0  34
मंदाकिनी की भीषण बाढ़ में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट बना सहारा, पीड़ितों तक पहुंचा रहा भोजन-दवा और पेयजल

बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 24 घंटे सेवा में जुटा सद्गुरु परिवार, जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही राहत सामग्री

चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नदी के उफान के कारण विभिन्न क्षेत्रों में घरों, दुकानों, मठ-मंदिरों और अन्य प्रतिष्ठानों में पानी भर गया, जिससे लोगों के सामने भोजन, पेयजल, दवाइयों और आवश्यक वस्तुओं का संकट खड़ा हो गया है।

आपदा की इस घड़ी में संत श्री रणछोड़दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए व्यापक राहत एवं सेवा अभियान चला रहा है। सद्गुरु परिवार के कार्यकर्ताओं की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर पीड़ितों को सात्विक भोजन, शुद्ध पेयजल, आवश्यक दवाइयां एवं अन्य राहत सामग्री उपलब्ध करा रही हैं।

हर जरूरतमंद तक पहुंचने का संकल्प

बाढ़ आपदा को लेकर प्रबंध ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ. ईलेश जैन तथा शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा जैन ने सद्गुरु परिवार के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी को निःस्वार्थ भाव से पीड़ित परिवारों की सहायता करनी चाहिए और प्रयास होना चाहिए कि कोई भी जरूरतमंद मदद से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र से बाढ़ प्रभावित परिवारों की जानकारी मिलती है तो सद्गुरु परिवार की टीमें वहां पहुंचकर उनकी जरूरतों का जायजा लें और यथासंभव सहायता उपलब्ध कराएं।

भोजन से लेकर दवाइयों तक पहुंचाई जा रही मदद

ट्रस्ट की ओर से विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जरूरतमंद परिवारों को भोजन, दवाइयां, चिकित्सा सहायता, वस्त्र, राशन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ट्रस्ट की ओर से अपील की गई है कि यदि किसी बाढ़ पीड़ित को भोजन, दवा, चिकित्सा, वस्त्र, राशन, पेयजल अथवा अन्य आवश्यक सामग्री की जरूरत है, तो इसकी सूचना तत्काल ट्रस्ट तक पहुंचाई जाए, ताकि जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मानव सेवा ही धर्म और कर्तव्य

डॉ. ईलेश जैन एवं श्रीमती उषा जैन ने कहा कि मानव सेवा हमारा धर्म भी है और कर्तव्य भी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए जिला प्रशासन के साथ 24 घंटे खड़ा है।

बाढ़ की विभीषिका के बीच सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की राहत टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर सेवा कार्य कर रही हैं। ट्रस्ट के इस अभियान से आपदा से जूझ रहे परिवारों को राहत और उम्मीद दोनों मिल रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0