एसपी ने की नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के व्यवहारिक प्रशिक्षण की समीक्षा
एसपी अरुण कुमार सिंह ने थाना पहाड़ी में नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के व्यवहारिक प्रशिक्षण की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की...
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने थाना पहाड़ी में नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के व्यवहारिक प्रशिक्षण की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों से सीधे संवाद कर प्रशिक्षण की स्थिति, व्यावहारिक ज्ञान, कानून व्यवस्था, जनसंपर्क, ड्यूटी आचरण एवं क्षेत्रीय परिचय के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सभी थानों पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में रखा जा रहा है। थाना स्तर पर गश्त, जांच, प्राथमिकी लेखन, विपक्षी, शिकायतकर्ता से व्यवहार, कानून की धाराओं का व्यावहारिक ज्ञान आदि विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान आरक्षियों की कमियों एवं कठिनाइयों को चिन्हित कर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने सख्त हिदायत दी कि प्रशिक्षण केवल औपचारिक न हो, बल्कि वास्तविक क्षेत्रीय अनुभव प्रदान करने वाला हो। प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी को नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के नियमित मूल्यांकन एवं रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए। कहा कि नवनियुक्त आरक्षी जनपद के भविष्य की मजबूत कड़ी हैं। इसलिए उनका प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक एवं अनुशासनपूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
