एसपी ने 75 ग्राम चौकीदारों को बांटी साइकिल
एसपी अरुण कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय की उपस्थिति में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने...
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय की उपस्थिति में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्राम चौकीदारों को साइकिलें वितरित की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ग्राम चौकीदार गांव की प्रथम सुरक्षा पंक्ति हैं। वे रात-दिन चौकसी करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, सूचना संग्रहण तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साइकिलों के वितरण से उनकी गतिशीलता बढ़ेगी। जिससे वे बड़े क्षेत्रों में तेजी से गश्त लगा सकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित प्रतिक्रिया दे सकेंगे। कार्यक्रम में कुल 75 ग्राम चौकीदारों को साइकिलें प्रदान की गईं। पुलिस अधीक्षक ने सभी ग्राम चौकीदारों को साइकिलों का उचित रखरखाव करने तथा इन्हें केवल ड्यूटी के दौरान ही उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिला पुलिस भविष्य में भी ग्राम चौकीदारों की सुविधा एवं क्षमता वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
