रंगोली प्रतियोगिता के जरिए लोगों को किया गया जागरुक
सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया...
सदगुरु नेत्र चिकित्सालय में नेत्रदान पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
चित्रकूट। सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोगो को रंगोली के माध्यम से नेत्रदान के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता में ट्रस्ट द्वारा संचालित सभी विद्यालयों की छात्राओं, चिकित्सकों एवं स्टॉफ की महिलाओं ने 7 टीमों ने प्रतिभाग किया। चिकित्सालय में बने सेल्फी प्वाइंट पर लोगो ने सेल्फी लेकर नेत्रदान करने की शपथ ली। यह नेत्र दान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक चलेगा। इस दौरान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमे नेत्रदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए नेत्रदान जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, हस्ताक्षर अभियान, विद्यालयों में भाषण एवं् पोस्टर प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित होगे।
इस मौके पर सदगुरू महिला समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन ने रंगोली का अवलोकन कर सभी प्रतिभाग करने वाली टीमों का उत्साहवर्धन किया और नेत्रदान को लेकर उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के नेत्रदान करने से दो लोगों की जिंदगी में उजाला आ जाता है। इसलिए इस पुनीत कार्य में सब लोगों को आगे आकर बढ़कर हिस्सा लेना चाहिय। सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक एवं ट्रस्टी डॉ इलेश जैन ने बताया कि 25 अगस्त से 8 सितंबर तक पूरे देश में नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पखवाड़ा मनाना और उसको जीवंत रूप देना अलग बात है। उन्होंने बताया कि स्व पद्मश्री डॉ बीके जैन इसे पखवाड़ा तक ही सीमित नहीं रखना चाहते थे इसे हर रोज और हर चित्रकूट क्षेत्रवासियों सहित हर देशवासी अर्थात जन-जन का अभियान बनाने की सोच थी। कार्निया विभाग प्रमुख वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ गौतम सिंह परमार ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को जाति, धर्म, ऊँच नीच का भेदभाव मिटाकर ये संकल्प लेना चाहिए कि इस महादान को लेकर समाज में तमाम तरह की फैली गलत भ्रांतियों की अवधारणा दूर करने में बढ़चढ कर सहयोग करे। जिससे देश से अंधत्व मिटाया जा सके। इस मौके पर रमाबेन हरियाणी, धीरूभाई हरियाणी, डा अशोक एवं मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला सहित नेत्र चिकित्सालय के सभी चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
