विशेष अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन

पूर्व सांसद आरके पटेल, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकान्त राय की उपस्थिति...

Oct 13, 2026 - 10:11
Oct 13, 2026 - 10:11
 0  1
विशेष अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता रैली का आयोजन

चित्रकूट। पूर्व सांसद आरके पटेल, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकान्त राय की उपस्थिति में जनसेवा इण्टर कॉलेज, जेएम बालिका इण्टर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कर्वी की छात्राओं द्वारा थाना कोतवाली कर्वी से मिशन शक्ति फेज-6 से संबंधित जागरूकता रैली निकाली गयी। 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।

इस दौरान उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं को अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा, सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है। इसके साथ ही महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित करते हुए विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करनेध्शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया तथा सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका प्रयोग करने के लिये कहा गया। इसी क्रम में महिलाओं, बालिकाओ को जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के बारे में अवगत बताया गया कि सादे वस्त्रों में तथा प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास व ऐसे स्थान जहाँ पर महिलाओ एवं बालिकाओ का अधिकतर आवागमन होता है उनको भौतिक रुप से चिन्हित कर शोहदा, मनचलो के द्वारा आपत्तिजनक हरकतो को रोकने के उद्देश्य से सघन चेकिंग कर लोगो से पूछताछ व कार्यवाही की जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0