पृथ्वी की रक्षा बेहतर भविष्य की शुरुआत : रचना यादव
आज पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कछारपुरवा में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हमारी पृथ्वी ही हमारा भविष्य है और इसकी रक्षा करना हम सब...
चित्रकूट। आज पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कछारपुरवा में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हमारी पृथ्वी ही हमारा भविष्य है और इसकी रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है के थीम पर विद्यालय के इको क्लब अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित बच्चों द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें वृक्षारोपण अभियान, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता रैली, सेव अर्थ सेव फ्यूचर का संदेश देते हुए पृथ्वी की रक्षा की शपथ लिया।
बच्चों ने यह संकल्प लिया कि हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे। प्लास्टिक का कम उपयोग करेंगे, अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे, पर्यावरण को सुंदर बनायेंगे, अपने विद्यालय को हरा भरा रखेंगे।
प्रधानाध्यापिका रचना यादव ने कहा कि पर्यावरण रक्षा संकल्प झलकियां सिर्फ तस्वीर नहीं बल्कि एक बेहतर भविष्य की शुरुआत है हम सब मिलकर पृथ्वी को सुंदर एवं हर भरा बनायेंगें।
हरित शिक्षक विद्या सागर सिंह ने इको क्लब के सदस्यों सहित बच्चों को पर्यावरण स्वच्छता हेतु प्रेरित किया कि विद्यालय में स्थापित हर्बल गार्डेन किचेन गार्डेन सहित समस्त पेड़ों की रक्षा करें तथा पृथ्वी की सुरक्षा हेतु एक नेक कार्य प्रतिदिन करें तथा अपनी कॉपी में उक्त कार्य को लिखे।
इस मौके पर सुशीला पांडेय, सियाराम सिंह, गीतांजलि सिंह, गणेश कुमार, संजू यादव सहित अभिभावक एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
