पन्नालाल घाट को अमावस्या के पहले बनाया स्वच्छ सुंदर : अजीत सिंह

ज्येष्ठ माह की अमावस्या के पहले बुंदेली सेना नें पन्नालाल घाट समेंत लगभग तीन सौ मीटर तक नदी को साफ स्वच्छ कर दिया है...

May 16, 2026 - 10:03
May 16, 2026 - 10:04
 0  1
पन्नालाल घाट को अमावस्या के पहले बनाया स्वच्छ सुंदर : अजीत सिंह

जारी रहेगा अभियान, चौथे दिन निकाली गई भारी भरकम चोई और प्लास्टिक कचरा

चित्रकूट। ज्येष्ठ माह की अमावस्या के पहले बुंदेली सेना नें पन्नालाल घाट समेंत लगभग तीन सौ मीटर तक नदी को साफ स्वच्छ कर दिया है। अब श्रद्धालु ही नहीं स्थानीय लोग गर्मियों में नदी में डुबकी का आनंद लेंगे। सफाई अभियान अभी चलता रहेगा ताकि व्यापक स्तर पर नदी स्वच्छ हो। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भारी भरकम चोई घास और प्लास्टिक कचरा नदी के बाहर किया गया।

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह नें बताया कि सीतापुर के स्थानीय लोग बड़े पैमाने पर छोटे पुल से लेकर बूड़े हनुमान जी मंदिर तक नदी का प्रयोग करते हैं। इसी क्षेत्र में नदी बेहद प्रदूषित थी। इसी के चलते यहां सफाई अभियान शुरू किया गया। ताकि लोगों को साफ स्वच्छ नदी में डुबकी लगाने का आनंद मिले। लगातार चार दिन के अभियान में पन्नालाल घाट समेंत लगभग तीन सौ मीटर लम्बी नदी साफ की गई। अगले दो से तीन दिन में बूड़े हनुमान जी मंदिर तक नदी को साफ स्वच्छ कर दिया जाएगा। इसके बाद अगले चरण में नयागाँव के घाटों और सीढ़ियों की सफाई का दौर चलेगा। सफाई के पीछे लक्ष्य जागरूकता का है। ताकि समाज अपनी अमूल्य धरोहर के प्रति उदासीनता का भाव छोड़े धर्मभीरू लोग अपनी परम्पराएं बदलें और नदी में बेवजह की चीजें न फेंके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0