नोडल अधिकारियों ने 109 गौशाला का किया निरीक्षण

डीएम पुलकित गर्ग ने समस्त गोशालाओं के लिए नामित नोडल अधिकारियों द्वारा समस्त गोआश्रय स्थलों का भैतिक निरीक्षण कर गोवंशों को संरक्षण कराये जाने...

Jul 17, 2026 - 11:17
Jul 17, 2026 - 11:18
 0  2
नोडल अधिकारियों ने 109 गौशाला का किया निरीक्षण

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने समस्त गोशालाओं के लिए नामित नोडल अधिकारियों द्वारा समस्त गोआश्रय स्थलों का भैतिक निरीक्षण कर गोवंशों को संरक्षण कराये जाने तथा उनके भरण पोषण की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये हैं। इसी क्रम में जनपद के समस्त नोडल अधिकारियों द्वारा गोआश्रय स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया जा रहा है। गुरुवार को 42 नोडल अधिकारियों द्वारा 109 गोशालाओं का निरीक्षण कर सूचना उपलब्ध करा दी गयी है। शेष अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान समस्त गोशाला संचालकों को निर्देशित किया गया कि संरक्षित गोवंशों को भरण पोषण आदि का विशेष ध्यान दिया जाये। विचरण कर रहे गोवंशों को गोआश्रय स्थलों में संरक्षित करायें। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने गोशाला कन्ट्रोल रूम के माध्यम से गोशालाओं का रेण्डम निरीक्षण भी किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0