आर्थिक कमजोरी से न्याय से वंचित न रहे कोई व्यक्ति : सचिव
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने जनपद में कार्यरत समस्त पैरालीगल...
चित्रकूट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने जनपद में कार्यरत समस्त पैरालीगल वालेण्टियर्स के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी द्वारा आयोजित संवर्धन क्लस्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत पराविधिक स्वयं सेवकों को कानूनी प्रक्रियाओं, कल्याणकारी योजनाओं और सामुदायिक विवाद समाधान के बारे में प्रशिक्षित करना है। ताकि वे समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों तक कानूनी मदद पहुंचा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव इला चौधरी ने प्रमुख योजनाओं के अतिरिक्त समाज के कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा तथा न्याय तक पहुँच प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जाती हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक स्थिति या सामाजिक कमजोरी के कारण न्याय से वंचित न रहे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के सचिवों द्वारा पराविधिक स्वयं सेवकों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर कमजोर वर्गों तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने का आह्वान किया गया। विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने छात्रवृत्ति, पेंशन, श्रमिक योजनाओं, पाक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा कानून और किशोर न्याय अधिनियम जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में पैरालीगल वालेण्टियर्स मुन्नालाल विश्वकर्मा व ममता वर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिये पुरस्कृत करते हुये सम्मानित किया गया। इस मौके पर कौशाम्बी, बांदा, प्रतापगढ तथा फतेहपुर में कार्यरत पराविधिक स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
