प्रथम आगमन पर नवनियुक्त कानपुर बुन्देलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत अभिनन्दन

भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के प्रथम आगमन पर जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव के संयोजन एवं जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य...

Jul 7, 2026 - 10:47
Jul 7, 2026 - 10:47
 0  4
प्रथम आगमन पर नवनियुक्त कानपुर बुन्देलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत अभिनन्दन

हर कार्य को कार्यकर्ता व हर कार्यकर्ता के लिए कार्य भाजपा की नीति: रामकिशोर साहू

स्वच्छता से लेकर स्वदेशी तक आमजन से आग्रह करें कार्यकर्ता

चित्रकूट। भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के प्रथम आगमन पर जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव के संयोजन एवं जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के नेतृत्व में स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक आनंद शुक्ल, जिला महामंत्री आलोक पांडेय, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, अर्पित जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रणम्य है। मोदी जी का जीवन सेवा का जीवंत उदाहरण है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व की महाशक्ति बन रहा है। सभी कार्यकर्ता स्वच्छता से लेकर स्वदेशी तक का आग्रह करें। हर कार्य के लिए कार्यकर्ता व हर कार्यकर्ता के लिए कार्य की नीति पर भाजपा काम करती है। 27 में 17 से बडी जीत दोहराएंगे। जिस प्रकार कार्यकर्ताओं के बल पर ऐतिहासिक विजय बंगाल में रची है। बंगाल से बडी विजय 27 में उत्तर प्रदेश में होगी। सबको झूंठ प्रपंच के आधार पर नैरेटिव गढ़ने वाली जार्ज सोरेस फंडेड गैंग्स के विरूद्ध तथ्य रखकर उन्हें निरूत्तर करना है। सबको तथ्यों के आधार पर जनसामान्य से संवाद करके सकारात्मक वातावरण बनाना है। सकारात्मक प्रयास से देशविरोधी तत्व सार्वजनिक होंगे।

विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव ने कहा कि भाजपा की सामूहिक शक्ति के नेतृत्व में विजय की महागाथाएं रच रहे हैं। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र की 52 सीटों और चित्रकूट की दोनो सीटों पर प्रचण्ड विजय हासिल करेंगे। जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि सबको क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हर बूथ पर भाजपा को सशक्त बनाना है। सभी कार्यकर्ता  सहभागी योगदान से सभी अभियानों के लक्ष्य व उद्देश्य पूर्ण करें। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, आरके पटेल, रमेशचंद द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, अरविंद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजन उपाध्याय, देव त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, अश्वनी अवस्थी, विपुल प्रताप आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0