वृद्धा आश्रम में मनाया गया मदर्स डे, सीडीओ ने वृद्ध माताओं को किया सम्मानित

समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित एवं देहाती  ग्रामोत्थान विकास समिति से संचालित विनायकपुर स्थित  वृद्धाश्रम में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की...

May 11, 2026 - 10:40
May 11, 2026 - 10:40
 0  5
वृद्धा आश्रम में मनाया गया मदर्स डे, सीडीओ ने वृद्ध माताओं को किया सम्मानित

चित्रकूट। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित एवं देहाती  ग्रामोत्थान विकास समिति से संचालित विनायकपुर स्थित  वृद्धाश्रम में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती वंदन से हुआ। वृद्धाश्रम के संवासी मोतीलाल ने हारमोनियम पर स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। सीडीओ ने वृद्धाश्रम की माताओं को अंगवस्त्रम भेंट कर माल्यार्पण किया। उनके साथ केक काटा। वृद्ध माताओ ने उन्हें अपने हाथों से केक खिलाकर आशीर्वाद प्रदान किया। सीडीओ ने सभी माताओं को फल वितरण किया। वृद्ध माताओं ने कहा कि डीएम की प्रेरणा से आयोजित होने वाले इस तरह के कार्यक्रमों से एहसास होता है कि अपनों के साथ है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी वृद्धजनों को प्रसन्न रहने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0