यात्रियों के खोए मोबाइल बरामद कर किया सुपुर्द

पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सलीम खान के पर्यवेक्षण में रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम कर्वी पर यात्रियों...

Jul 13, 2026 - 09:50
Jul 13, 2026 - 09:51
 0  1
यात्रियों के खोए मोबाइल बरामद कर किया सुपुर्द

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सलीम खान के पर्यवेक्षण में रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम कर्वी पर यात्रियों एवं यात्रियों के सामान की सुरक्षा अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष शालिनी सिंह भदौरिया के नेतृत्व में यात्री ब्रह्मानन्द द्विवेदी निवासी ग्राम खम्हौरा थाना अतर्रा जनपद बाँदा का मोबाइल फोन खोने पर जीआरपी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाइल खोजकर यात्री के सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में यात्री विजय कुमार निवासी रेलवे लाइन किनारे जगदीशगंज कर्वी के खोए मोबाइल को बरामद कर यात्री के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा यात्री ममता दहिया पत्नी राजू दहिया निवासी लालमट्टी थाना धमापुर जनपद जबलपुर का स्टेशन परिसर से खोए मोबाइल को जीआरपी ने बरामद कर यात्री को सुपुर्द किया। सभी यात्री अपना मोबाइल पाकर खुशी जाहिर किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0