श्रीकृष्ण ने वंशी बजाकर प्रेम भक्ति का दिया संदेश : शास्त्री
मानिकपुर के वाल्मीकि नगर पश्चिमी में पं. स्व. राजधर मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास...
चित्रकूट। मानिकपुर के वाल्मीकि नगर पश्चिमी में पं. स्व. राजधर मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास महेंद्र शास्त्री महराज ने श्रीकृष्ण की महारास लीला व गोपियों के प्रेम का वर्णन किया। बताया कि भगवान ने बंसी बजाकर गोपियों को बुलाया और प्रेम भक्ति का संदेश दिया। कथा में भक्त झूम उठे।
कथा व्यास ने बताया कि सत्संग से ही मनुष्य का कल्याण है। पाप के कामों से बचना चाहिए। मुख्य यजमान विनोद मिश्रा व विमला देवी, कमलेश मिश्रा, पालन चतुर्वेदी, प्रशांत करवरिया, मोहित मिश्रा समेत सैकडों श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसी प्रकार सदर ब्लॉक के बिहारा के मजरा बरगदीपुरवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के आठवे दिन कथा व्यास विकास शुक्ला ने रुक्मिणी-श्रीकृष्ण विवाह का वर्णन किया। बताया कि रुक्मिणी के प्रेम व समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण उन्हें द्वारिका ले गए। विवाह प्रसंग पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर उत्सव मनाया। कथा में भगवान की महिमा सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।बताया कि सच्चे प्रेम व भक्ति में भगवान स्वयं भक्त की सहायता करते हैं। यजमान बाबूलाल यादव व जुग्गी देवी आदि मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
