124 वेंडरो को पीएम स्वनिधि के बांटे गए लोन
पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक अधिशाषी अधिकारी एवं बैंकों...
चित्रकूट। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक अधिशाषी अधिकारी एवं बैंकों के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें पीएम स्वनिधि का लक्ष्य 885 वेंडर के सापेक्ष 124 वेंडरों को 15 हजार के लोन का वितरण बैंक से किया गया। एडीएम ने निर्देशित किया कि समस्त नगर नगर पालिका एवं नगर पंचायत अपना लक्ष्य शत प्रतिशत एक सप्ताह में पूर्ण करे। साथ ही बैंकों को भी निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह में 460 आवेदन जो बैंकों में लंबित है उन वेंडरों को शत प्रतिशत लोन का वितरण कराए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
