फिश लैंडिंग सेंटर की स्थापना पर किया गहन मंथन
डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में मत्स्य विकास निधि के उपयोग के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई...
डीएम ने मत्स्य बाजार, फिश लैंडिंग सेंटर की स्थापना को स्थल चिन्हित करने के दिए निर्देश
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में मत्स्य विकास निधि के उपयोग के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। जनपद के लिए यमुना नदी में मत्स्याखेट पट्टा नीलामी से प्राप्त धनराशी को मत्स्य विकास निधि में जमा कराया जाता है। प्राप्त धनराशी की 25 प्रतिशत धनराशी जिला पंचायत, 25 प्रतिशत धनराशी यमुना नदी के निकट ग्राम पंचायतों एवं 50 प्रतिशत धनराशी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मत्स्य विकास कार्यक्रमों में व्यय की जाती है। वर्तमान में मत्स्य विकास निधि में लगभग मत्स्य विभाग के उपयोगार्थ 80 लाख की धनराशी उपलब्ध है जिससे मत्स्य विकास कार्यक्रमों में व्यय किया जा सकता है। बैठक में मत्स्य विकास निधि के उपयोग के लिए मत्स्य विकास कार्यक्रमों जैसे सामुदायिक भवन का निर्माण, मत्स्य विपरण को तहसील कर्वी में मत्स्य बाजार एवं दुकानों की स्थापना, मत्स्य बाजार में अवसंरचनात्मक सुविधाओं जैसे पेयजल, विद्युत आदि उपलब्ध कराना, तहसील राजापुर एवं मऊ में यमुना नदी के किनारे फिश लैंडिंग सेण्टर की स्थापना पर गहन चिंतन किया गया। मत्स्य विभाग को निर्देशित किया गया कि आगामी 15 दिनों में मत्स्य बाजार एवं दुकानों व फिश लैंडिंग सेण्टर की स्थापना के लिए स्थल का चिन्हांकन करते हुए प्रस्ताव प्रेषित किया जाये। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य भानु चन्द्रा, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, मत्स्य निरीक्षक शेषनाथ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं जनपद के मत्स्य पालक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
