योगमय हुआ चित्रकूट, घर-घर संदेश पहुंचा रहे योग साधक

क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर पिछले एक हफ्ते से योगाभ्यास किया जा रहा है। चित्रकूट क्षेत्र के सरकारी एवं...

Jun 19, 2026 - 12:20
Jun 19, 2026 - 12:22
 0  4
योगमय हुआ चित्रकूट, घर-घर संदेश पहुंचा रहे योग साधक

सौ से अधिक स्थानों पर चल रहे शिविर

चित्रकूट। क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर पिछले एक हफ्ते से योगाभ्यास किया जा रहा है। चित्रकूट क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान, सभी प्रमुख मंदिर, आश्रम एवं समाजसेवी समुदाय के सहयोग से उपरोक्त स्थानों पर आरोग्यधाम में प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है। 

योग प्रशिक्षकों द्वारा प्राणायाम, मुद्राभ्यास, सन्धियोग, योगासन और सूर्य नमस्कार की सभी क्रियायें एवं आसन कराये जा रहे है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सामूहिक वृहद कार्यक्रम महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विशाल परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए प्रातः 5ः45 बजे एकत्रीकरण रखा गया है। उसके बाद प्रातःः 6 से 7 बजे तक योग की सभी क्रियाएं संपन्न कराई जाएंगी। इस दौरान इस सामूहिक कार्यक्रम में चित्रकूूट क्षेत्र में चल रहे सभी योग केंद्रों से योग साधक इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दीनदयाल शोध संस्थान के महाप्रबंधक डॉ अनिल जायसवाल ने बताया कि चित्रकूट जनपद तथा मझगवां जनपद के स्वावलम्बन केन्द्रों एवं सम्पर्कित ग्रामीण केन्द्रों पर भी ग्रामवासियों की भागीदारी के साथ योग के इन प्रयोगों को नियमित रूप से किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद के विचार थे कि भारत को तभी नए सिरे से मजबूत किया जा सकता है। जब व्यक्तित्व निर्माण में योग को नियमित रूप से जोड़ा जाए। योग के माध्यम से एक व्यक्ति को समाज से जोड़ने की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। जिसमें शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को एक साथ लाने का काम होता है।

विगत 12 वर्षों से 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से योग को विश्व मंच पर पहुंचाने का कार्य हुआ है। इस दृष्टि से चित्रकूट में सभी मठ-मंदिरों, शैक्षिक एवं सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता व नगरवासी एक साथ सामूहिक रूप से मिलकर 21 जून को योग क्रियाऐं करते हैं। उसके पूर्व नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कई केंद्रों पर योग का अभ्यास किया जाता है। हर वर्ष सभी संस्थाओं के सामूहिक विचार विमर्श से अलग-अलग स्थानों पर योग क्रिया की जाती रही हैं। दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने चित्रकूट के सभी नगर वासियों से आह्वान किया है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विशाल परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ें। ताकि प्रत्येक घर तक योग का संदेश पहुंचे और जो योग प्राचीन जीवनशैली का हिस्सा था वह फिर से दैनिक दिनचर्या में शामिल हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0