राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होगें प्रधानाचार्य
मानिकपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा के प्रधानाध्यापक हरिशंकर त्रिपाठी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगें। यह सम्मान उन्हे शिक्षा...
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़चपा के प्रधानाध्यापक हरिशंकर त्रिपाठी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगें। यह सम्मान उन्हे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचारों और बच्चों के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है। उनके प्रयासों से विद्यालय में न सिर्फ छात्रों की उपस्थिति बढ़ी है, बल्कि शिक्षा के स्तर में भी बड़ा सुधार हुआ है। डाइट प्राचार्य बीके शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर मिथिलेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक गर्ग सहित आला अधिकारियों, शिक्षकों और ग्राम प्रधान ने उन्हें बधाई दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
