श्री रघुवीर मंदिर (बड़ी गुफा) में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ गुरुपूर्णिमा महोत्सव

परमहंस संत श्री रणछोड़दास जी महाराज के श्री रघुवीर मंदिर (बड़ी गुफा) परिसर में गुरुपूर्णिमा का पावन उत्सव अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया...

Jul 29, 2026 - 18:41
Jul 29, 2026 - 18:45
 0  34
श्री रघुवीर मंदिर (बड़ी गुफा) में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ गुरुपूर्णिमा महोत्सव

अध्यक्ष विशद मफतलाल ने सपरिवार किया पादुका पूजन, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की वार्षिक रिपोर्ट व पुस्तक का हुआ विमोचन; साधु-संतों ने छका भंडारा

चित्रकूट। परमहंस संत श्री रणछोड़दास जी महाराज के श्री रघुवीर मंदिर (बड़ी गुफा) परिसर में गुरुपूर्णिमा का पावन उत्सव अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पुनीत अवसर पर देश के कोने-कोने से आए गुरुभाई-बहनों और सद्गुरु परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। पूरे मंदिर परिसर को मनमोहक फूलों की मालाओं और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप में सजाया गया था।

शास्त्रोक्त विधि से हुआ पादुका पूजन

उत्सव की शुरुआत प्रातःकाल गुरुदेव पादुका पूजन के साथ हुई। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद भाई मफतलाल ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रूपल बहन मफतलाल, पुत्र देवव्रत मफतलाल, आदित्य विक्रम मफतलाल और सुपुत्री उर्विजा मफतलाल के साथ आचार्यों एवं संतों के सान्निध्य में वैदिक और शास्त्रोक्त विधि-विधान से गुरुदेव भगवान तथा उनकी पादुकाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

वार्षिक रिपोर्ट और पुस्तक का विमोचन

पूजन कार्यक्रम के उपरांत एक विशेष सत्र में 'श्री सद्गुरुदेव के सान्निध्य में' पुस्तक के हिंदी संस्करण (भाग-2) और सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की वार्षिक रिपोर्ट (वर्ष 2025-2026) का विमोचन किया गया। यह विमोचन ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद भाई मफतलाल एवं उपस्थित सभी ट्रस्टियों के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

वृहद साधु भंडारे का हुआ आयोजन

गुरुपूर्णिमा के इस पावन पर्व पर दोपहर के समय एक वृहद साधु भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में धर्मनगरी के साधु, संत, महंत, और दरिद्रनारायण भक्तों ने छककर प्रसाद ग्रहण किया और गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस भव्य आयोजन में ट्रस्टी एन.बी. लोहनी, ट्रस्टी डॉ. वी.एस. जोबनपुत्रा, महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती ऊषा जैन, ट्रस्ट के ट्रस्टी व निदेशक डॉ. इलेश जैन व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मौसम जैन, ट्रस्टी मनोज पंड्या सहित सद्गुरु परिवार के समस्त डॉक्टर, अधिकारी, कार्यकर्ता और देशभर से आए श्रद्धालु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0