सिलखोरी में लेमनग्रास ऑयल यूनिट के लिए हुआ भूमि पूजन
जनपद के कर्वी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदरी के मजरा सिलखोरी में ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण...
चित्रकूट। जनपद के कर्वी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदरी के मजरा सिलखोरी में ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। एचसीएल फाउंडेशन की माटी परियोजना के तहत प्रस्तावित लेमनग्रास एक्सटेंशन ऑयल यूनिट की स्थापना के लिए विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं प्रगतिशील महिला किसान ममता देवी ने अपनी निजी भूमि पर यूनिट स्थापना के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उनके नेतृत्व में संचालित राधिका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भागीदारी की। समूह की महिलाओं ने इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और आय वृद्धि का नया माध्यम बताया। फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि माटी परियोजना का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ नकदी फसलों की ओर प्रेरित करना है। जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके। लेमनग्रास की खेती कम लागत और कम पानी में सफलतापूर्वक की जा सकती है तथा इसके तेल की बाजार में निरंतर मांग बनी रहती है। ऐसे में यह फसल किसानों के लिए लाभकारी विकल्प साबित हो सकती है। फाउंडेशन की टीम ने किसानों को खेती की तकनीकी बारीकियों, उत्पादन प्रक्रिया और विपणन संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में चुन्नी देवी एफपीओ के डायरेक्टर ओंकार सिंह ने ग्रामीण विकास और महिला समूहों की इस पहल की सराहना की। इस दौरान फाउंडेशन की ओर से धनेश श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सौरभ पांडेय, वीरेंद्र मिश्रा सहित अजय, भैरमदीन, ओमप्रकाश, रत्ना, राधा, राजाबेटा आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
