गंगा यमुना इलेवन ने जीता सदगुरू प्रीमियर लीग खिताब

सदगुरु मित्र मण्डल के तत्त्वावधान में आयोजित सदगुरु प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का समापन श्री राम महायज्ञ स्मृति खेल परिसर में संपन्न हुआ...

May 26, 2026 - 11:36
May 26, 2026 - 11:37
 0  1
गंगा यमुना इलेवन ने जीता सदगुरू प्रीमियर लीग खिताब

चित्रकूट। सदगुरु मित्र मण्डल के तत्त्वावधान में आयोजित सदगुरु प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का समापन श्री राम महायज्ञ स्मृति खेल परिसर में संपन्न हुआ। इस वर्ष कुल 17 टीमों ने प्रतिभागिता की। दो पूल में लीग मैच खेले गए। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सदगुरु परिवार के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबला कंस्ट्रक्शन सुपर किंग्स एवं गंगा यमुना इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें रोमांचक प्रदर्शन करते हुए गंगा यमुना इलेवन ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

फाइनल मैच के शुभारंभ अवसर पर ग्रामोदय विवि के कुलपति प्रो आलोक चौबे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर सदगुरु ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. ईलेश जैन एवं शिक्षा समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. आलोक सेन, डॉ. गौतम परमार, डॉ. नरेंद्र पाटीदार, डॉ. राकेश शाक्या, डॉ. पूनम अडवाणी, डॉ. प्रज्ञा सेन, अनुभा अग्रवाल, आरबी सिंह चौहान एवं प्रमोद भाई हरियाणी आदि मौजूद रहे। मैच रेफरी डॉ. तुषारकांत शास्त्री ने विस्तृत आख्या प्रस्तुत करते हुए पूरे टूर्नामेंट की उपलब्धियों, विभिन्न टीमों की सहभागिता एवं खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रकाश डाला। फाइनल मैच में कंस्ट्रक्शन सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन का लक्ष्य रखा। जिसे गंगा यमुना इलेवन ने 14 ओवर में हासिल कर जीत दर्ज किया। इसके उपरान्त पुरूस्कार वितरण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0