जीआरपी ने गुम हुई बच्ची को खोजकर पिता के सुपुर्द किया
पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी सलीम खान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष...
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झाँसी सलीम खान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शालिनी सिंह भदौरिया के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान के तहत यात्री धर्मेन्द्र यादव निवासी करौली थाना उरियारा जिला कानपुर नगर ने थाने में अवगत कराया कि रेलवे स्टेशन कर्वी से कानपुर जाने के लिये रेलवे स्टेशन कर्वी आये थे। जहाँ पर तीन वर्षीय बच्ची मानसी यादव कहीं गुम हो गयी है। इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना जीआरपी पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही कर गुमशुदा बच्ची को खोजकर सकुशल यात्री धर्मेन्द्र सिंह के सुपुर्द किया। बच्चीं को पाकर पिता के चेहरे पर मुस्कान लौटी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
