चित्रकूट : बच्चों-महिलाओं को बांटे गए फ्रूट जूस-शहद

विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा हेल्थ और न्यूट्रीशियन सपोर्ट प्रोग्राम के अन्तर्गत बच्चों के पोषण...

Oct 28, 2023 - 01:57
Oct 28, 2023 - 02:16
 0  8
चित्रकूट : बच्चों-महिलाओं को बांटे गए फ्रूट जूस-शहद

चित्रकूट। विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा हेल्थ और न्यूट्रीशियन सपोर्ट प्रोग्राम के अन्तर्गत बच्चों के पोषण में माताओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन चन्द्रामारा और देशराज का पुरवा गांव में डाबर इंडिया के सहयोग से किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता डा. प्रभाकर सिंह ने कहा कि बच्चों में नित नई बीमारियों से बचने के लिए बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना होगा। जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे।

यह भी पढ़े : "झाँसी की वीर भूमि पर आकर गौरवान्वित हुआ"- मुख्यमंत्री भगवंत मान

कार्यक्रम समन्वयक लवलेश सिंह ने बताया कि बच्चों के पोषण में माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। माता स्वस्थ होगी तो बच्चे भी स्वस्थ रहेंगें। उन्होंने बताया कि संस्थान मगरहाई, तेंदुवामाफी, गढ़ीखुर्द, बहिलपुरवा विद्यालय आदि गांवों में किशोरियों और महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी दी गयी है। इन सभी गांवों में संस्थान द्वारा डाबर इडिया लिमटेड के सहयोग से लगभग 32 सौ लोगों को शहद और फ्रूट जूस वितरित किया गया। इस मौके पर आदित्य मिश्रा, केशन सिंह, अनन्त, उमादत्त मिश्र ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान लवकुश सिंह, सज्जन कुमार सहित बच्चें एवं महिलाए उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : आज आधी रात लगेगा चंद्रग्रहण, अपनी चमक खोता दिखेगा शरद पूर्णिमा का चांद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0